![]()
शाहजहांपुर में स्मार्ट सिटी मिशन के तहत गांधी हाल का सौंदर्यीकरण किया गया है। शुक्रवार शाम छह बजे वित्तमंत्री सुरेश खन्ना ने 4.62 करोड़ रुपये की लागत से जीर्णोद्धार किए गए गांधी भवन का लोकार्पण किया। यह कार्य राज्य स्मार्ट सिटी योजना के अंतर्गत टाउन हॉल स्थित ऐतिहासिक गांधी भवन में हुआ। इस अवसर पर वित्तमंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि अब यह भवन सार्वजनिक और सांस्कृतिक, सभी प्रकार के कार्यक्रमों के लिए उपलब्ध रहेगा। लोकार्पण समारोह में सांसद अरुण सागर, जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह और पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित भी उपस्थित रहे। नगर निगम हर क्षेत्र में कर रहा विकास वित्तमंत्री खन्ना ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शाहजहांपुर का गांधी हाल वर्ष 1970 से जनता की सेवा में समर्पित था। अब इसे नए स्वरूप में प्रस्तुत किया गया है। उन्होंने मुख्यमंत्री को शाहजहांपुर को स्मार्ट सिटी में शामिल करने के लिए धन्यवाद दिया, जिसके तहत इस परियोजना को शुरू किया गया। खन्ना ने शाहजहांपुर के निवासियों को बधाई देते हुए कहा कि नगर निगम हर क्षेत्र में विकास कर रहा है और शहर को खूबसूरत बनाना चाहता है। उन्होंने जोर दिया कि यह गांधी हाल पुरानी यादों को संजोकर अब सभी सार्वजनिक और सांस्कृतिक आयोजनों के लिए समर्पित रहेगा।
Source link
गांधी हाल का सौंदर्यीकरण, वित्तमंत्री ने किया लोकार्पण:सुरेश खन्ना बोले- अब यहां सभी सार्वजनिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम हो सकेंगे