गगहा में तेज हवा-बारिश से बिजली आपूर्ति बाधित:मझगांवा उपकेंद्र के चारों फीडर प्रभावित, तीन घंटे बाद बहाल हुई सप्लाई


गगहा क्षेत्र में रविवार शाम तेज हवा और बारिश के कारण बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। मझगांवा विद्युत उपकेंद्र के अंतर्गत आने वाले चारों फीडर प्रभावित हुए, जिसके बाद करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आपूर्ति बहाल की जा सकी। तेज बारिश और हवा के चलते हाटा, मझगांवा, गगहा और उज्जरपार फीडर की बिजली गुल हो गई। क्षेत्र में कई जगहों पर पेड़ की टहनियां गिरने और अन्य तकनीकी खराबी (ब्रेकडाउन) के कारण आपूर्ति बाधित हुई थी। सूचना मिलते ही विद्युत उपकेंद्र के कर्मचारी तत्काल आपूर्ति बहाल करने में जुट गए। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया और खराबी को ठीक करने का काम शुरू किया। विद्युत कर्मचारियों के अथक प्रयासों से लगभग तीन घंटे बाद क्षेत्र में बिजली आपूर्ति सामान्य हो सकी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *