खागा पुलिस ने फूल सिंह हत्याकांड के 7 आरोपी पकड़े:विवादित जमीन को लेकर हुई थी हत्या, आलाकत्ल बरामद; दो आरोपी अभी फरार


खागा पुलिस ने किसान फूल सिंह लोधी हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें छह आरोपी पहले से वांछित थे, जबकि एक अन्य का नाम जांच के दौरान सामने आया। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में पवन सिंह उर्फ सदन, शैलेन्द्र सिंह उर्फ वीरू, मदन उर्फ भूपेन्द्र सिंह, नवल किशोर, धीरेन्द्र सिंह उर्फ छोटू, योगेन्द्र सिंह उर्फ बाडी और अर्जुन पुत्र जुगराज सिंह शामिल हैं। सभी आरोपी ग्राम धरमंगदपुर नरवा के निवासी बताए गए हैं। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल किए गए तीन बांस के डंडे, दो बांस की लाठियां और दो लोहे के पाइप भी बरामद किए हैं। जमीन विवाद बना हत्या की वजह पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने जय सिंह से 13 बिस्वा जमीन 3 लाख 75 हजार रुपये में खरीदी थी। इसमें से 2 लाख 50 रुपये का भुगतान किया जा चुका था, जबकि बाकी रकम दाखिल-खारिज होने के बाद दी जानी थी। मृतक फूल सिंह ने इस बैनामे पर आपत्ति दर्ज करा दी थी, जिससे विवाद लगातार बढ़ता गया। 9 मई 2026 को खेत में पानी लगाने के दौरान दोनों पक्षों में फिर विवाद हुआ। आरोप है कि गुस्से में आकर अभियुक्तों ने फूल सिंह पर लाठी-डंडों और लोहे के पाइप से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल फूल सिंह ने भागने की कोशिश की, लेकिन आरोपियों ने पीछा कर दोबारा हमला किया, जिससे उनकी मौत हो गई। दो आरोपी अभी फरार गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि घटना में राहुल पुत्र जुगराज सिंह और विक्रम उर्फ मुकेश भी शामिल थे। दोनों आरोपी फिलहाल फरार हैं और उनकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम शामिल रही।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *