खंडेलवाल महिला मंडल ने मनाया झूला महोत्सव:अधिक मास के अवसर पर केशव देव मंदिर में भजन-कीर्तन किया


मथुरा में अधिक मास के अवसर पर श्री खंडेलवाल महिला मंडल ने श्री केशव देव मंदिर में भजन-कीर्तन और झूला महोत्सव का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालुओं ने भाग लिया और ठाकुर जी के दर्शन किए। कार्यक्रम का शुभारंभ शाम 4:30 बजे हुआ। ठाकुर जी को विशेष रूप से सजाए गए हरि घट और हिंडोले में विराजमान कराया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं के लिए विशेष दर्शन की व्यवस्था की गई। मंदिर परिसर को आकर्षक रूप से सजाया गया था। मंडल द्वारा निर्धारित हरे रंग की साड़ी के ड्रेस कोड में पहुंचीं महिलाओं ने सामूहिक रूप से भजन-कीर्तन प्रस्तुत किए। “राधे-राधे” और “श्याम नाम की महिमा” जैसे भजनों से मंदिर परिसर गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने ठाकुर जी को झूले में झुलाकर अपनी श्रद्धा व्यक्त की। शाम 7 बजे विधि-विधान के साथ ठाकुर जी की आरती संपन्न हुई। आरती के दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं ने दीप प्रज्ज्वलित कर प्रार्थना की। इसके पश्चात सभी सदस्याओं और श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरित की गई। कार्यक्रम में खंडेलवाल महिला मंडल की अध्यक्ष रमा खंडेलवाल, कोषाध्यक्ष भावना खंडेलवाल और मंत्री पल्लवी खंडेलवाल सहित मंडल की अनेक सदस्याएं मौजूद रहीं। उन्होंने बताया कि अधिक मास भगवान विष्णु की आराधना और धार्मिक अनुष्ठानों के लिए विशेष महत्व रखता है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *