कैंटर ड्राइवर से 5 लाख की लूट:कोल्डड्रिंक पिलाकर बेहोश किया, पुलिस बोली- मामला संदिग्ध


हापुड़ में कैंटर चालक ने 3 लोगों पर नशीला पदार्थ पिलाकर 5 लाख रुपए लूटने का आरोप लगाया। घटना की सूचना गुरुवार रात करीब डेढ़ बजे डायल 112 पर दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। चालक के बार-बार बयान बदलने से पुलिस को मामला संदिग्ध लग रहा है। मामला हाफिजपुर क्षेत्र में सोना पेट्रोल पंप के सामने का है। व्यापारी से लिए थे 5 लाख रुपए बुलंदशहर के रामपुर मानपुर गांव निवासी गुलहसन कैंटर चलाता है। उसने गुरुवार को गढ़ रोड स्थित एक टिंबर व्यापारी को लकड़ी पहुंचाई थी। इसके बदले उसे 5 लाख रुपए मिले थे। गुलहसन के अनुसार, वह रुपए लेकर घर लौट रहा था। तीन लोगों को कैंटर में बैठाया गुलहसन ने पुलिस को बताया कि रात करीब 9 बजे सोना पेट्रोल पंप के सामने तीन लोगों ने गुलावठी जाने के लिए कैंटर रुकवाई। तीनों उसकी कैंटर में बैठ गए। आरोप है कि उनके पास पहले से नशीला पदार्थ मिला कोल्डड्रिंक थी। बातचीत के दौरान उन्होंने गुलहसन को कोल्डड्रिंक पिला दी। बेहोशी के बाद रुपए लेकर भागने का आरोप गुलहसन के अनुसार, कोल्डड्रिंक पीने के बाद वह बेहोश हो गया। तीनों लोग उसके पास रखे 5 लाख रुपए लेकर फरार हो गए। करीब रात डेढ़ बजे होश आने पर उसने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। सीसीटीवी में नहीं दिखी कैंटर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की। पुलिस के अनुसार, जिस समय घटना होने की बात बताई गई, उस दौरान कैंटर सड़क पर दिखाई नहीं दी। इसके बाद चालक के बयानों में भी विरोधाभास सामने आया। पुलिस बोली- जांच के बाद होगी कार्रवाई एएसपी विनीत भटनागर ने बताया कि कैंटर चालक के बार-बार बयान बदलने से मामला संदिग्ध लग रहा है। पुलिस फिर भी पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *