![]()
कौशांबी केमिस्ट एसोसिएशन ने सोमवार को जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल को एक अग्रिम सूचना ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन 20 मई को प्रस्तावित एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी दवा व्यापार बंद के संबंध में था। यह बंद ऑनलाइन दवा बिक्री और औषधि व्यापार व जन स्वास्थ्य को प्रभावित करने वाले अन्य गंभीर मुद्दों के समाधान न होने के विरोध में बुलाया गया है। केमिस्ट एसोसिएशन ऑफ कौशांबी, जो कि आर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट्स उत्तर प्रदेश और ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट्स (AIOCD) का प्रतिनिधित्व करता है, ने केंद्र और राज्य स्तर पर कई बार आग्रह किया था। एसोसिएशन के अध्यक्ष बाला जी केसरवानी ने बताया कि ऑनलाइन दवा बिक्री के कारण दवा व्यापार चिंताजनक स्तर पर पहुँच गया है। इससे देश भर के लगभग 12.40 लाख से अधिक केमिस्ट और उन पर आश्रित चार से पाँच करोड़ लोगों की आजीविका पर संकट उत्पन्न हो गया है। ज्ञापन सौंपने के दौरान केमिस्ट एसोसिएशन ऑफ कौशांबी के अध्यक्ष नीलकंठ अग्रहरि, सचिव घनश्याम केसरवानी, राहुल यादव, सचिन केसरवानी, मन अंसारी, सुरेश अग्रहरि, मानिक यादव, श्री संत चौरसिया और आकाश केसरवानी सहित कई पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।
Source link
केमिस्ट एसोसिएशन की 20 मई को राष्ट्रव्यापी बंदी:कौशांबी केमिस्ट एसोसिएशन ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर दी जानकारी