![]()
नवाबगंज थानाक्षेत्र में रविवार देर रात घर के बाहर कूड़ा फेंकने निकली महिला से इलाके में रहने वाले अधेड़ ने छेड़छाड़ कर दी। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सेामवार रात सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया। पीड़िता का आरोप है कि तहरीर देने के बावजूद पुलिस ने अब तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। नवाबगंज क्षेत्र में रहने वाले पीड़ित ने बताया कि रविवार रात करीब 10 बजे उनकी पत्नी घर के बाहर कूड़ा फेंकने गई थी। इस दौरान इलाके में रहने वाले 50 वर्षीय व्यक्ति ने उनकी पत्नी को गलत ढंग से छूते हुए छेड़छाड़ कर दी। डर की वजह से वह जल्दी से गेट के अंदर आ गई। ये पूरी घटना उनके घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़िता ने पति के साथ थाने पहुंचकर तहरीर दी। इसके बावजूद पुलिस ने अब तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। पीड़िता का आरोप है कि विरोध करने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट पर आमाद हो गया। पीड़िता ने बताया कि थाने में शिकायत करने के बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। थाना प्रभारी राजकेसर यादव ने बताया कि फुटेज की जांच की जा रही है, जिसके बाद रिपोर्ट दर्ज की जायेगी।
Source link
कूड़ा फेंकने गई महिला से अधेड़ ने की छेड़छाड़, VIDEO:विरोध करने पर की जान से मारने की धमकी दी, नवाबगंज पुलिस ने टरकाया