किसानों ने घेरा एडीए, दोनों गेट किए बंद:जमीन अधिग्रहण का मुआवजा न मिलने से नाराज हैं किसान


आगरा में गुस्साए किसानों ने मंगलवार को आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) का घेराव किया। मुआवजा न मिलने से आक्रोशित किसानों को कार्यालय के अंदर नहीं घुसने दिया। विभाग के दोनों गेट बंद कर लिए गए। इससे गुस्साए किसान दोनों गेटों के बाहर धरने पर बैठ गए। लगभग 3 घंटे तक किसान कार्यालय के गेटों पर जमे रहे। किसानों को अंदर नहीं आने दिया
मौके पर पहुंची पुलिस ने भी किसानों को हटाने का प्रयास किया लेकिन किसान नहीं माने। बाद में देर शाम मंडलायुक्त नगेंद्र प्रताप की अध्यक्षता में हुई बैठक के बाद किसानों का गुस्सा शांत हुआ।
किसानों का कहना है कि एडीए ने लगभग 16 साल पहले इनर रिंग रोड और लैंड पार्सल के लिए के लिए किसानों की जमीन का अधिग्रहण किया था। मगर, अभी रोहता, इटौरा और जाखोदा के बहुत से किसानों को मुआवजा नहीं मिला है। न ही एडीए की उनकी जमीन वापस कर रहा है। किसान कई बार अपनी मांग को उठा चुके हैं लेकिन एडीए उनकी सुनवाई नहीं कर रहा। धरने की 3 तस्वीरें… किसान नेता श्याम सिंह चाहर के नेतृत्व में किसान एक बार फिर से एडीए पहुंचे। मगर, उन्हें गेट पर ही रोक दिया गया। विभाग के दोनों गेट बंद कर लिए गए। इससे गुस्साए किसानों ने दोनों गेटों पर धरना दिया। किसान नेता सोमवीर यादव ने बताया-एडीए सचिव संजय कुमार ने उन्हें वार्ता के लिए बुलाया था लेकिन उन्हें कार्यालय के अंदर नहीं आने दिया गया। कार्यालय के दोनों गेट बंद करवा दिए।इस पर किसानों ने गेट पर ही धरना दिया।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *