काशीविश्वनाथ में दर्शन के नाम पर वसूली में 5 गिरफ्तार:VIP दर्शन बताकर श्रद्धालुओं से ठगी, मंदिर कर्मियों की मिलीभगत की आशंका


सावन में वाराण्सी आने वाले श्रद्धालुओं को धार्मिक मदद करने के साथ ही ठगने वाला गिरोह भी सक्रिय है। काशी विश्वनाथ मंदिर, गंगाघाट पर श्रद्धालुओं को वीआईपी दर्शन का हवाला देकर ठगने वाले पांच आरोपियों को चौक पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गोदौलिया से लेकर चौक और मैदागिन तक ये गिरोह सक्रिय है। इसमें पंडों के अलावा श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के गार्ड या कर्मचारियों की मिलीभगत की आशंका भी जताई जा रही है। हालांकि मामले में पुलिस जांच कर रही है। चौक पुलिस ने बताया कि श्रद्धालुओं से धोखाधड़ी की घटनाओं के बीच अभियान चलाकर सीसीटीवी फुटेज से निगरानी की गई। इसके बाद कुछ सिपाहियों को नजर रखने के लिए लगाया गया। इस दौरान मंदिर गेट नंबर 4 पर पुजारी की वेशभूषा में कुछ युवको की स्थिति संदिग्ध दिखी। चौक के पास से 5 आरोपी को श्रद्धालुओं से काशी विश्वनाथ मन्दिर मे सुगम दर्शन के नाम पर दुर्व्यवहार व धनलाभ अर्जित करते दबोच लिया गया। सभी श्रद्धालुओं से रुपये लेकर दर्शन कराने के लिए रुपए ले रहे थे और फिर उन्हें गलत कहानी भी सुना रहे थे। पुलिस ने बुधवार को गेट नंबर चार से गिरफ्तार किया। आरोपियों में देवरिया के कृष्णानगर पिपरपाती निवासी लाल बाबू पांडेय, लहरतारा नई बस्ती निवासी आशीष पांडेय, सूजाबाद पड़ाव निवासी दिलीप पांडेय, जबलपुर राझी के मड़ई निवासी यश दुबे और बिहार दरभंगा बेहरा निवासी सुशील कुमार दास है। चौक इंस्पेक्टर दिलीप कुमार मिश्रा ने बताया कि यह सभी दर्शनार्थियों से पैसे लेकर जल्द दर्शन कराने का झांसा दे रहे थे। कुछ दर्शनार्थियों की शिकायत के आधार पर सभी आरोपियों को पकड़ा गया। इन सभी के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेजा जा रहा है। गिरफ्तार आरोपियों का विवरण 1. लाल बाबू पाण्डेय पुत्र स्व. रामानन्द पाण्डेय निवासी पिपरपाती थाना कृष्णानगर देवरिया जिला आरा बिहार उम्र 35 वर्ष । 2. आशीष पाण्डेय पुत्र कमलेश पाण्डेय निवासी एम0 200 लहरतारा नईबस्ती थाना मण्ड़ुआडीह कमि0 वाराणसी उम्र 24 वर्ष । 3. दिलीप पाण्डेय़ पुत्र रामसकल पाण्डेय़ निवासी सूजाबाद नई बस्ती पड़ाव थाना रामनगर कमि0 वाराणसी उम्र 44 वर्ष । 4. यश दुबे पुत्र संतोष दुबे निवासी भरत कालोनी मडई थाना राझी जनपद जबलपुर म0प्र उम्र् 20 वर्ष । 5. सुशील कुमार दास पुत्र रामविलास दास निवासी हाबीभुआर थाना बेहरा जनपद दरभंगा बिहार उम्र 21 वर्ष ।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *