कानपुर सेंट्रल पर 34.49 किलो गांजा पकड़ा:रेलवे पुलिस ने महिला तस्कर को गिरफ्तार किया, भुवनेश्वर से दिल्ली जा रही थी खेप


कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 34 किलो 490 ग्राम गांजा बरामद किया है। टीम ने एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 20 लाख रुपए से अधिक आंकी जा रही है। पुलिस ने महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्लेटफॉर्म-1 पर चेकिंग के दौरान पकड़ी गई महिला मंगलवार शाम करीब 4:30 बजे प्रभारी निरीक्षक ओम नारायण सिंह और आरपीएफ पोस्ट प्रभारी एसएन पाटीदार के नेतृत्व में जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम प्लेटफॉर्म नंबर-1 स्थित पार्सल लोडिंग एरिया में संदिग्ध यात्रियों की जांच कर रही थी। इसी दौरान दो ट्रॉली बैग के साथ घूम रही एक महिला संदिग्ध दिखाई दी। तलाशी लेने पर दोनों बैगों से 34 किलो 490 ग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसके बाद पुलिस ने महिला को मौके से गिरफ्तार कर लिया। भुवनेश्वर से दिल्ली ले जा रही थी गांजे की खेप पूछताछ में महिला ने अपना नाम अमीना निवासी लोनी, गाजियाबाद बताया। उसने पुलिस को बताया कि वह गांजे की खेप भुवनेश्वर से लेकर दिल्ली जा रही थी और कानपुर सेंट्रल पर ट्रेन का इंतजार कर रही थी। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि गांजे की खेप किसे पहुंचाई जानी थी और इसके पीछे कौन-सा तस्करी नेटवर्क सक्रिय है। महिला के साथ मिली किशोरी, चाइल्ड हेल्पलाइन को दी सूचना कार्रवाई के दौरान महिला के साथ करीब 14 वर्ष की एक किशोरी भी मिली। महिला उसके बारे में कोई संतोषजनक जानकारी नहीं दे सकी। इसके बाद महिला पुलिसकर्मियों ने किशोरी से अलग पूछताछ की और उसके परिजनों का पता लगाने की प्रक्रिया शुरू की। पुलिस ने चाइल्ड हेल्पलाइन को सूचना देकर किशोरी को नियमानुसार बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) के समक्ष प्रस्तुत करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज, नेटवर्क की जांच शुरू जीआरपी ने महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस महिला के आपराधिक इतिहास, गांजे की सप्लाई चेन और तस्करी से जुड़े नेटवर्क की गहन जांच कर रही है। अधिकारियों ने बताया कि रेलवे स्टेशन पर मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। मामले में बरामद साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है और तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की तलाश भी जारी है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *