![]()
बर्रा के दामोदर नगर स्थित वैभव ज्वेलर्स में रविवार देर शाम खरीदारी के बहाने पहुंचा आरोपी महिला दुकानदार को उलझाकर 53 सेकेंड में ढाई लाख कीमत की छह सोने की अंगूठियां लेकर फरार हो गया। उसके भागते ही महिला दुकानदार शोर मचाते पीछे दौड़ी, लेकिन आरोपी गली से होकर भाग निकला। सूचना पर पहुंची ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो आरोपी कैद हो गया, जिसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है। दामोदर नगर स्थित शॉप में रविवार देरशाम की घटना दामोदर नगर में विजय वर्मा की ज्वैलरी शॉप है। विजय ने बताया कि रविवार शाम को वह दुकान पर नहीं थे, जिस पर पत्नी रंजिता बैठी थीं। करीब 7:15 बजे एक युवक उनकी दुकान पर पहुंचा। उसने रंजिता से पिता के लिए अंगूठी खरीदने की बात कही और कहा कि वजनदार अंगूठी दिखाएं। इस पर रंजिता ने अलग-अलग डिजाइन के लिए 6 अंगूठियां एक ट्रे पर रखकर काउंटर में रख दी। इस पर वह एक के बाद एक करके अंगूठियां उंगलियों में पहन करके देखने लगा और उन्हें भी बातों में उलझाकर भरोसे में ले लिया, फिर अचानक ट्रे में रखी अंगूठियां मुट्ठी में भरकर दुकान से बाहर की ओर दौड़ लगा दी। वह जब तक शोर मचाते हुए दुकान से बाहर निकली और आसपास के लोगों को जानकारी हुई। आरोपी बगल की गली से होकर भाग निकला। कारोबारी बोला- सभी अंगूठियां 18 ग्राम सोने की दुकानदार विजय के मुताबिक सभी अंगूठियां करीब 18 ग्राम सोने की थीं, जिनकी कीमत ढाई लाख रुपये है। बर्रा इंस्पेक्टर रवींद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
Source link
कानपुर में 53 सेकेंड में 6 अंगूठियां लेकर भागा युवक:ज्वैलरी शॉप में बोला- वजनदार अंगूठी दिखाओ, पापा को गिफ्ट देना है