![]()
कानपुर के जाजमऊ क्षेत्र में एक युवती पर सरिया से जानलेवा हमला किया गया। यह घटना तब हुई जब युवती ने एक बिल्ली को मारने का विरोध किया। आरोप है कि चार सगी बहनों ने मिलकर युवती के सिर पर मोटी सरिया से ताबड़तोड़ वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गई। घटना सोमवार रात पोखरपुर मोहल्ले में हुई। टेनरीकर्मी कमालुद्दीन के अनुसार पड़ोस में रहने वाली चार बहनें प्रिया, खुशी, जानवी और रिया एक बिल्ली को सरिया से मार रही थीं। वहीं, शोर सुनकर कमालुद्दीन की बेटी समरीन फातिमा छत पर पहुंची और बेजुबान जानवर को न मारने की अपील किया। अपनी छत से कूदकर दूसरी छत पर पहुंची, बाल पकड़कर पीटा आरोप है कि समरीन की अपील पर चारों बहनों ने उसे जान से मारने की धमकी दी और अपनी छत से कूदकर उनकी छत पर आ गई। उसके बाद उनकी बेटी के बाल पकड़ लिए। इसी दौरान, तीन बहन प्रिया, रिया और खुशी ने समरीन के बाल पकड़ लिया और जानवी ने सरिया से सिर पर लगातार तीन वार किए। गंभीर चोट लगने से समरीन खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ी और बेहोश हो गई। घटना के बाद मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवती को कांशीराम अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। शिकायत करने पर अंजाम भुगतने की धमकी परिजनों का आरोप है कि आरोपियों ने घटना के बाद पुलिस में शिकायत करने पर गंभीर नतीजा भुगतने की धमकी भी दी थी। पीड़िता समरीन का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज होने के बावजूद आरोपी युवतियां छत पर खड़ी होकर परिवार को धमका रही हैं, जिससे वे भयभीत हैं। स्थानीय निवासियों के अनुसार, आरोपी परिवार का क्षेत्र में विवादों का पुराना इतिहास रहा है और उनके प्रभावशाली होने के कारण लोग खुलकर शिकायत करने से बचते हैं। इस घटना को लेकर क्षेत्रवासियों में नाराजगी है और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की जा रही है। कार्यवाहक थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। उन्होंने कहा कि साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Source link
कानपुर में बिल्ली बचाने पर युवती पर सरिया से हमला:चार बहनों पर हत्या के प्रयास का आरोप, गंभीर घायल