कानपुर में गूंजा 'आयोलाल-झूलेलाल':भगवान झूलेलाल की भव्य सवारी निकाली, हजारों श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया


कानपुर में पी रोड के राम बाग स्थित झूलेलाल मंदिर से हर वर्ष की भांति इस बार भी भगवान झूलेलाल का महोत्सव भारी उत्साह के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर , जिसमें सिंधी समुदाय के हजारों लोगों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। भगवान झूलेलाल की यह मनमोहक सवारी राम बाग से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों— पी रोड और 80 फीट रोड से होते हुए सीधे गंगा घाट तक पहुंची। पूरे मार्ग पर सवारी का पलक-पांवड़े बिछाकर स्वागत किया गया। भाजपा नेता अभिमन्यु सक्सेना के नेतृत्व में हजारों लोगों ने पुष्प वर्षा कर सवारी का भव्य स्वागत किया। भक्ति के रंग में रंगा शहर सवारी में शामिल श्रद्धालु भगवान के भजनों पर पूरे रास्ते जमकर झूमते-थिरकते नजर आए। चारों तरफ गूंजते ‘आयोलाल-झूलेलाल’ के जयकारों ने पूरे इलाके का माहौल भक्तिमय कर दिया। रास्ते भर जगह-जगह स्टॉल लगाकर श्रद्धालुओं और राहगीरों को प्रसाद वितरित किया गया। सिंधी समुदाय के साथ-साथ स्थानीय लोगों ने भी इस धार्मिक आयोजन में भारी संख्या में शिरकत कर भगवान झूलेलाल का आशीर्वाद प्राप्त किया। अब देखिए फोटोज-

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *