![]()
कानपुर देहात के रूरा थाना क्षेत्र में ट्रक की टक्कर से घायल युवक की सोमवार देर रात मौत हो गई। हादसे में दो दोस्तों को मौके पर ही मौत हो गई। तीनों एक ही बाइक पर निमंत्रण में गए थे। घटना के बाद तीनों मृतकों के परिजनों ने मंगलवार सुबह करीब 8 बजे जुगराजपुर के पास शिवली-रूरा मार्ग जाम कर दिया। मृतक युवकों की पहचान शिवली थाना क्षेत्र के जुगराजपुर निवासी रूपेंद्र, अनुराग पाल और सुमित पाल के रूप में हुई है। तीनों रूरा थाना क्षेत्र के तिगाई से एक बारात में शामिल होकर अपने घर लौट रहे थे। गहलो मोड़ पर ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में रूपेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि अनुराग और सुमित गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उपचार के दौरान बाद में दोनों ने भी दम तोड़ दिया। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने जुगराजपुर गांव के पास रूरा-शिवली मार्ग को अवरुद्ध कर दिया और जाम लगा दिया। ग्रामीणों की मांग है कि ट्रक चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए और मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा दिया जाए।
Source link
कानपुर देहात में ट्रक-बाइक टक्कर में घायल युवक की मौत:गुस्साए परिजनों नें जाम किया शिवली-रूरा मार्ग, दो दोस्तों की मौके पर ही गई थी जान