कांस्टेबल पति पर महिला कांस्टेबल से संबंध का आरोप:पत्नी बोली- रंगे हाथों पकड़ा, दोनों ने अभद्रता की; एसपी से मांगी मदद


प्रतापगढ़ में एक महिला ने अपने कांस्टेबल पति और एक अन्य महिला कांस्टेबल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला ने सोमवार दोपहर पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्यालय पहुंचकर अपनी और अपनी बेटी की सुरक्षा की गुहार लगाई। पीड़िता महिला का आरोप है कि उसके कांस्टेबल पति का एक महिला कांस्टेबल से अनुचित संबंध है। महिला ने दावा किया कि उसने दोनों को रंगे हाथ पकड़ा था, जिसके विरोध में पति और महिला कांस्टेबल ने उसके साथ अभद्रता की। पुलिस कर रही मामले की जांच महिला के अनुसार, उसका पति और कथित प्रेमिका उस पर मायके से कार और जमीन लाने का दबाव बना रहे हैं। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि महिला कांस्टेबल ने खुद को उसके पति की पत्नी बताते हुए उसे धमकी दी, गाली-गलौज की और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। इसके अतिरिक्त, महिला ने मारपीट कर अपनी सोने की चेन छीनने का भी आरोप लगाया है। आज सोमवार दोपहर एक बजे करीब पीड़िता ने एसपी को दिए शिकायती पत्र में पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने तथा अपनी और अपनी बेटी की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। पुलिस फिलहाल शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *