![]()
कानपुर के कल्याणपुर में गुरुवार शाम करीब चार बजे कल्याणपुर थाना क्षेत्र पुराना शिवली रोड टूटी पुलिया स्थित न्यू नीलम सरोज हॉस्पिटल में इलाज के लिए आए एक मरीज का मोबाइल फोन शातिर चोर ने पार कर दिया। पूरी वारदात अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, न्यू नीलम सरोज हॉस्पिटल में मरीज इलाज के लिए भर्ती था। इसी दौरान मौका पाकर एक युवक अस्पताल के अंदर पहुंचा और मरीज का मोबाइल फोन चोरी कर फरार हो गया। कुछ देर बाद जब मरीज ने अपना मोबाइल तलाशा तो वह गायब मिला। अस्पताल प्रबंधन ने तत्काल सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें एक संदिग्ध युवक मोबाइल चोरी कर ले जाता दिखाई दिया। पीड़ित ने तत्काल 112 नंबर डायल कर घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही कल्याणपुर थाने का फ़ोर्स पहुचा और अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने और उसकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। कल्याणपुर थाना प्रभारी केशव कुमार तिवारी ने बताया सीसीटीवी फुटेज़ में घटना कैद हुई है शातिर की तलाश की जा रही जल्द ही उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
Source link
कल्याणपुर के हॉस्पिटल से मरीज का मोबाइल चोरी:सीसीटीवी फुटेज में कैद हुआ आरोपी, पुलिस ढूंढ रही