कन्नौज में दरोगा ने साधु को लाठी से धक्का दिया:भाई से फसल काटने को लेकर विवाद, थाने शिकायत करने पहुंचे, अभद्रता से इनकार


कन्नौज के ठठिया थाने में एक साधु को दरोगा द्वारा लाठी से धकेले जाने का वीडियो सामने आया है। यह घटना तब हुई जब साधु को उनके भाई के साथ विवाद के बाद थाने लाया गया था। हालांकि, बाद में साधु ने पुलिस पर दुर्व्यवहार के आरोपों से इनकार किया है। फसल काटने को लेकर विवाद मामला ठठिया थाना क्षेत्र के बल्लपुरवा गांव का है, जहां साधु मुकेश का अपने भाई गोपाल से फसल काटने को लेकर विवाद हो गया था। सूचना मिलने पर पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। थाने में तैनात दरोगा नंदलाल पाल ने साधु को अंदर जाने के लिए कहा, लेकिन जब उन्होंने बात नहीं मानी तो दरोगा ने उन्हें लाठी से धकेल दिया। इस घटना का वीडियो पुलिस की गाड़ी में बैठे एक सिपाही ने बनाया था, जिसे बाद में दरोगा पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए वायरल कर दिया गया। वीडियो सामने आने के बाद दरोगा के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठने लगी। मारपीट से इनकार किया हालांकि, पीड़ित साधु मुकेश का भी एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने पुलिस द्वारा किसी भी तरह के दुर्व्यवहार या मारपीट से इनकार किया है। पुलिस अब उस सिपाही की पहचान करने का प्रयास कर रही है, जिसने यह वीडियो बनाकर वायरल किया था।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *