कन्नौज में खेत में घास काटने गई युवती से रेप:सिर पर बोरी रखवाने के बाहने पहुंचा था आरोपी, मां के साथ थाने पहुंचकर कराई FIR


कन्नौज जिले के गुरसहायगंज थाना क्षेत्र में एक खेत में 19 वर्षीय युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। युवती जानवरों के लिए घास काटने गई थी, तभी पड़ोसी खेत में काम कर रहे युवक ने उसे अपनी हवस का शिकार बनाया। घटना के बाद युवती ने अपनी मां के साथ थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। यह घटना गुरसहायगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में शाम करीब 4 बजे हुई। पीड़िता अपने पालतू जानवरों के लिए घास काटने खेत पर गई थी। घास काटने के बाद जब उसने बोरी में घास एकत्र कर ली, तो उसने पास के खेत में काम कर रहे युवक से बोरी सिर पर रखवाने में मदद मांगी। मदद करने के बहाने युवक ने युवती को खेत में ही दबोच लिया और जबरन दुष्कर्म किया। किसी तरह युवक के चंगुल से छूटने के बाद युवती अपने घर पहुंची और अपनी मां को पूरी घटना बताई। इसके बाद मां अपनी बेटी को लेकर गुरसहायगंज कोतवाली पहुंचीं और बड़ौरा गांव निवासी बादाम सिंह के खिलाफ तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी अजय कुमार अवस्थी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है और आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *