![]()
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर लखनऊ में एंटी करप्शन फोरम काउंसिल ऑफ इंडिया ने ‘हर घर एक पौधा’ अभियान के तहत पौधारोपण करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया। इस दौरान उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और प्रकृति के बचाव में जनभागीदारी सुनिश्चित करना था। यह अभियान देशव्यापी था, जिसमें विभिन्न राज्यों के नागरिकों, युवाओं, विद्यार्थियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और पर्यावरण प्रेमियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी प्रतिभागियों ने पौधारोपण करते हुए हरित और स्वच्छ भारत के निर्माण का संकल्प लिया। पर्यावरण संरक्षण में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए उन्हें प्रशस्ति पत्र दिए गए। पौधा लगाकर देखभाल का संकल्प इस अवसर पर एसीएफसीआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुयश श्रीवास्तव ने अपने संबोधन में कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारों या संस्थाओं की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि यह प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि यदि हर परिवार कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल का संकल्प ले, तो देश में हरियाली बढ़ाने और पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने में बड़ा बदलाव आ सकता है। संगठन ने सभी नागरिकों से अपने घरों, विद्यालयों, महाविद्यालयों, कार्यालयों और सार्वजनिक स्थलों पर पौधारोपण करने तथा लगाए गए पौधों के संरक्षण का संकल्प लेने की अपील की। एसीएफसीआई ने यह भी घोषणा की कि भविष्य में भी पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक जागरूकता और जनहित से जुड़े ऐसे अभियान लगातार चलाए जाते रहेंगे, ताकि अधिक से अधिक लोगों को प्रकृति संरक्षण से जोड़ा जा सके।
Source link
एसीएफसीआई का 'हर घर एक पौधा' अभियान:लखनऊ में विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रतिभागियों को किया सम्मानित