एटा में 1233 किलो गांजा नष्ट:6.16 करोड़ रुपये के मादक पदार्थ कमेटी की देखरेख में किए गए नष्ट


एटा में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार को बड़ी कार्रवाई की गई। “ऑपरेशन दहन” के अंतर्गत जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी की देखरेख में 1233.65 किलोग्राम अवैध गांजा नष्ट किया गया। इसकी अनुमानित कीमत 6 करोड़ 16 लाख 82 हजार 500 रुपये आंकी गई है। यह कार्रवाई पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश एवं पुलिस महानिरीक्षक एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, लखनऊ के निर्देशन में हुई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. इलामारन के नेतृत्व में संपन्न इस अभियान में अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय, अपर पुलिस अधीक्षक अपराध योगेन्द्र सिंह, क्षेत्राधिकारी सदर संकल्पदीप कुशवाह और प्रभारी निरीक्षक डीसीआरबी छत्तर पाल सिंह मौजूद रहे। बरामद मादक पदार्थों का विनिष्टीकरण हुआ पुलिस के अनुसार, माननीय न्यायालय से आदेश प्राप्त होने के बाद जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी ने पांच अभियोगों में बरामद मादक पदार्थों का विनिष्टीकरण कराया। इनमें थाना मलावन के दो मुकदमों से 255.66 किलोग्राम, थाना पिलुआ के एक मुकदमे से 130.59 किलोग्राम और थाना मारहरा के दो मुकदमों से 847.40 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ था। सभी मादक पदार्थों का विनिष्टीकरण जेआरआर वेस्ट मैनेजमेंट प्रा. लि., एत्मादपुर (आगरा) के माध्यम से पर्यावरणीय मानकों का पालन करते हुए किया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा। मादक पदार्थों की तस्करी और कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *