एटा में हाईटेंशन लाइन से किशोर की मौत:परिजनों ने विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया


एटा के अलीगंज थाना क्षेत्र के सदेरा गांव में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से 16 वर्षीय किशोर की मृत्यु हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की प्रक्रिया पूरी कर जिला मुख्यालय भेज दिया। मृतक की पहचान अकबरपुर कोट निवासी 16 वर्षीय योगेंद्र पुत्र मेवाराम के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, योगेंद्र अपने खेतों पर मक्का की फसल देखने आया था। इसी दौरान वह नीचे झूल रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। परिजनों ने बताया कि हाईटेंशन लाइन अत्यधिक नीचे झूल रही थी, जिसकी विभाग द्वारा कोई सुध नहीं ली गई, जिसके कारण यह हादसा हुआ। उन्होंने विभाग के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मामले पर कसवा इंचार्ज मनीष बालियान ने बताया कि युवक अपने खेत पर पानी लगाने गया था और हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से उसकी मौत हुई है। उन्होंने पुष्टि की कि शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *