एआई इन्फ्लुएंसर्स; 68% कमाई पर महिला अवतारों का कब्जा:150 करोड़ नेटवर्थ, करोड़ों फॉलोअर्स, जानिए कौन हैं ये क्रिएटर


एआई से ऐसे वर्चुअल इन्फ्लुएंसर्स तैयार हो रहे हैं जो दिखने में बिल्कुल इंसानों जैसे हैं। हालांकि उनका एंगेजमेंट रेट इंसानों से 3 गुना है। एआई से बने टॉप 3 इन्फ्लुएंसर्स में शुमार लिल मिक्वेला की नेटवर्थ करीब 16 मिलियन डॉलर (150 करोड़ रुपए से ज्यादा) है। ये एआई इन्फ्लुएंसर्स इंसानी इन्फ्लुएंसर्स को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। इन्हें प्राडा, नेटफ्लिक्स, एडिडास, ह्यूगो बॉस जैसी बड़ी कंपनियों से डील मिल रही है। हाल ही में प्रकाशित ग्रांड व्यू रिसर्च और एक अन्य रिपोर्ट के मुताबिक महिला रूप वाले ‘एआई इन्फ्लुएंसर्स’ की इस सेगमेंट के मार्केट से कमाई में 68% हिस्सेदारी है। ये औसत इंसानी इन्फ्लुएंसर से करीब 40 गुना ज्यादा कमाई करती हैं। इंस्टाग्राम पर वर्चुअल इन्फ्लुएंसर के फॉलोअर्स में 18 से 34 वर्ष की महिलाएं 44.76% हैं। ये सामान्य इन्फ्लुएंसर अकाउंट्स के फॉलोअर्स की तुलना में करीब दोगुनी संख्या है। एआई अवतारों के साथ कई बड़े लग्जरी फैशन हाउस का करार लू डो मैगलू – ये एक ब्राजीलियाई मैगजीन लुइजा द्वारा बनाई गई वर्चुअल स्टार है। इसकी सालाना कमाई करीब 25 करोड़ रुपए है। इंस्टाग्राम, टिक-टॉक जैसे सोशल प्लेटफॉर्म पर इसके करोड़ों फॉलोअर हैं। लिल मिक्वेला – इस वर्चुअल अवतार के साथ प्राडा, कैल्विन क्लेन जैसे कई फैशन हाउसों ने करार किया है। इसकी नेटवर्थ करीब 150 करोड़ रुपए है। इंस्टाग्राम पर इसके 22 लाख से ज्यादा फॉलोअर हैं। ऐताना लोपेज – गुलाबी बालों वाली वर्चुअल स्पेनिश मॉडल। इसकी निर्माता एजेंसी को इसके लिए बड़े पैमाने पर अमेजन स्पेन, जिओसेलिन जैसे ब्रांड से स्पॉन्सरशिप मिलती है। सालाना कमाई 1 करोड़ रु. से ज्यादा है। घरेलू ट्रेंड – भारत में भी बढ़ रहा एआई से बने इन्फ्लुएंसर्स का क्रेज हमारे देश में भी एआई से बने इन्फ्लुएंसर्स का क्रेज बढ़ रहा है। लगभग 55% एंगेजमेंट रेट के साथ भारत इस ग्लोबल ट्रेंड में आगे है। कई बड़े घरेलू ब्रांड इन्हें अपने कैम्पेन का हिस्सा बना रहे हैं। कायरा नामक एआई इन्फ्लुएंसर के करीब 2.4 लाख फॉलोअर हैं। नैना अवतार के 3.7 लाख फॉलोअर हैं। वृत्तिका पटेल नामक एआई मॉडल के एक लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *