ऊर्जा मंत्री ने 548 युवाओं को दिए ऑफर लेटर:रुद्रा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स में आयोजन, डॉ. सोमेंद्र तोमर ने युवाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया


मवाना स्थित रुद्रा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स में क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय मेरठ के सहयोग से रोजगार मेले ‘दिशा-5.0’ का आयोजन किया गया। इस मेले में कुल 1253 युवाओं ने भाग लिया, जिनमें से 548 अभ्यर्थियों को विभिन्न पदों पर नौकरी के अवसर मिले। कार्यक्रम का उद्घाटन चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के डिप्टी रजिस्ट्रार डॉ. सत्य प्रकाश ने किया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के ऊर्जा राज्य मंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर रहे। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर की गई।
इस रोजगार मेले में राष्ट्रीय स्तर की लगभग 44 कंपनियों ने हिस्सा लिया। इनमें आईसीआईसीआई बैंक, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक, एक्सिस बैंक, एचसीएल टेक्नोलॉजी, मुथूट फाइनेंस और भारती एयरटेल जैसी प्रमुख कंपनियां शामिल थीं। कंपनियों के अधिकारियों ने प्रतिभागियों का साक्षात्कार लिया और उनकी योग्यता के आधार पर चयन किया। चयनित 548 युवाओं को 10,000 रुपये से लेकर 45,000 रुपये तक के मासिक वेतनमान पर विभिन्न पदों के लिए चुना गया। यह चयन प्रक्रिया पूरी तरह निःशुल्क रही। समापन अवसर पर डॉ. सोमेंद्र तोमर ने युवाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपकर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर संस्थान के विभिन्न पदाधिकारी और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे, जिन्होंने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. उर्मिला मोरल ने सभी कंपनियों, अतिथियों और अभ्यर्थियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे रोजगारोन्मुखी कार्यक्रम आयोजित करने का आश्वासन दिया, ताकि युवाओं को बेहतर अवसर मिल सकें। कार्यक्रम के मंच का संचालन मैनेजमेंट विभाग के डीन संजीत सिंह ने कुशलतापूर्वक किया।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *