![]()
उन्नाव के बांगरमऊ नगर में शनिवार दोपहर एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद से उसका पति सीबू घर से लापता है और उसका फोन भी बंद आ रहा है। पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है। मृतका की ननद ने दोपहर करीब तीन बजे कायनात को कमरे में बेहोशी की हालत में देखा। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार, पति सीबू घटना के बाद से घर पर नहीं है। उसका मोबाइल फोन भी बंद आ रहा है, जिससे पुलिस को संदेह है। पुलिस इस मामले में गहनता से जांच कर रही है। मृतका की पहचान कानपुर नगर निवासी कायनात के रूप में हुई है। डेढ़ वर्ष पूर्व उसकी शादी बांगरमऊ कस्बा के मोहल्ला गुलाम मुस्तफा निवासी सीबू से हुई थी। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की। मृतका के ज्येष्ठ मीनू अंसारी ने कोतवाली में तहरीर देकर पोस्टमार्टम कराने की मांग की है। कोतवाली प्रभारी अखिलेश चंद्र पाण्डेय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल, पुलिस ने शाम साढ़े छह बजे शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मायके पक्ष को भी सूचना दे दी गई है।
Source link
उन्नाव में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति लापता:ननद ने बेहोश देखा, अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया