![]()
उन्नाव के आसीवन थाना क्षेत्र के नूरुल्लानगर गांव में जहरीले कीड़े के काटने से एक महिला की मौत हो गई। घटना शनिवार रात की है, जब 32 वर्षीय संतोषी पत्नी अजय सिंह घर के बाहर स्थित मंदिर में दीपक जलाने गई थीं। इलाज के दौरान जिला अस्पताल में उन्होंने दम तोड़ दिया। परिजनों के अनुसार, शनिवार रात करीब 8:30 बजे मंदिर में दीपक जलाते समय संतोषी को किसी जहरीले कीड़े ने काट लिया। शुरुआत में परिजनों ने इसे सामान्य घटना समझा, लेकिन कुछ ही देर में उनकी तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी। इसके बाद उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मियागंज ले जाया गया, जहां डॉ. रवि प्रकाश शुक्ला ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार में मचा कोहराम जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने महिला को बचाने का हरसंभव प्रयास किया, लेकिन देर रात उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया। मृतका अपने पीछे पति अजय सिंह और दो छोटी बेटियां, जानवी और मानवी, छोड़ गई हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा मौत का कारण घटना की सूचना पर आसीवन थाना पुलिस जिला अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
Source link
उन्नाव में मंदिर गई महिला को जहरीले कीड़े ने काटा:दीपक जलाते समय हुआ हादसा, इलाज के दौरान मौत