![]()
सुल्तानपुर पुलिस प्रशासन ने आगामी 26 अगस्त बुधवार आज मनाए जाने वाले बारह रबीउल अव्वल पर्व के मद्देनजर विस्तृत रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है। इसका उद्देश्य शहर में सुगम यातायात और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना है। सीओ सिटी राघवेंद्र सिंह ने इस संबंध में जानकारी साझा की है। जारी योजना के अनुसार, पयागीपुर, भुलकी चौराहा और सौरमऊ अंडरपास की ओर से शहर के अंदर आने वाले सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। हालांकि, स्थानीय निवासी अपना पहचान पत्र (आईडी) दिखाकर अपने घरों तक जा सकेंगे। प्रयागराज, प्रतापगढ़, जौनपुर और वाराणसी से आने-जाने वाली उत्तर प्रदेश परिवहन निगम (यूपीएसआरटीसी) की बसों के लिए भी मार्ग निर्धारित किया गया है। ये बसें अमहट होते हुए रोडवेज बस अड्डे तक पहुंचेंगी। शहर के भीतर कई प्रमुख क्षेत्रों को ‘नो-व्हीकल जोन’ घोषित किया गया है। इनमें कलेक्ट्रेट तिराहे से डाकखाने चौराहे की ओर, लाल डिग्गी चौराहे से डाकखाना चौराहे की ओर, एलआईसी तिराहा (ईदगाह) से राहुल चौराहे की तरफ और इंडिया एटीएम (गराहा) से राहुल चौराहे की तरफ के मार्ग शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, दरियापुर तिराहे से बादमंडी की तरफ, सूरज टॉकीज से अन्नू चौराहे की तरफ, पंचरस्ता से बादमंडी एवं चौक की तरफ, सब्जी मंडी तिराहे से चौक की तरफ, जिला अस्पताल गेट के सामने से आगरा स्वीट हाउस की तरफ और मिश्रा भोजनालय (गल्ला मंडी) से आगरा स्वीट हाउस की तरफ भी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। सीओ सिटी राघवेंद्र सिंह ने बताया कि पर्व के दौरान सड़कों पर लाइट, स्टेज और विभिन्न सजावटों के कारण भीड़ बढ़ने की संभावना है। इसी को ध्यान में रखते हुए यह डायवर्जन प्लान लागू किया गया है। उन्होंने जनपदवासियों से शांतिपूर्ण और सकुशल पर्व संपन्न कराने के लिए यातायात नियमों व डायवर्जन प्लान का पालन करने की अपील की है।
Source link
ईदमिलादुन नबी पर सुल्तानपुर में रूट डायवर्जन प्लान जारी:शहर में भारी वाहनों की एंट्री पर रोक, 10 स्थानों पर मार्ग परिवर्तित