![]()
इटावा में एक कारोबारी ने मानसिक तनाव के चलते आत्महत्या कर ली। उसराहार थाना क्षेत्र के विधूना रोड तिराहा निवासी 32 वर्षीय देवेश गुप्ता ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर उन्हें सैफई मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। मानसिक तनाव बना वजह बुधवार सुबह करीब 8 बजे देवेश गुप्ता ने मानसिक तनाव के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ ही देर में उनकी हालत गंभीर हो गई। परिजन उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों की कोशिशों के बावजूद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। कारोबार संभालते थे देवेश देवेश गुप्ता क्षेत्र में बिल्डिंग मैटेरियल, टाइल्स शोरूम और हार्डवेयर के कारोबारी थे। वह अपने परिवार में दो भाइयों में छोटे थे। बड़े भाई राम उर्फ दीपक हैं। परिवार में पत्नी अंजली देवी और दो मासूम बेटियां हैं, जिनमें एक की उम्र 7 साल और दूसरी करीब डेढ़ साल है। पुलिस जांच में जुटी घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के चाचा के अनुसार, वह कुछ समय से मानसिक तनाव में थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है। परिवार ने बताया कि युवक सुबह करीब 8:30 बजे घर से निकला था घर के बाहर जाकर उसने क्या खाया या पिया इस बात की किसी को जानकारी नहीं है। हालात बिगड़ने पर उसको सैफई मेडिकल ले जाया गया जहां उसकी 2 घंटे के अंदर मौत हो गई।
Source link
इटावा में कारोबारी ने जहरीला पदार्थ खाकर दी जान:मानसिक तनाव में थे, सैफई मेडिकल कॉलेज में चल रहा था इलाज