![]()
आजमगढ़ के फूलपुर कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार की देर रात सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान खुटावली गांव के रहने वाले श्री राम यादव 64 के रूप में हुई है। श्री राम यादव बाइक से अपने घर बाजार से गुरुवार शाम 7 बजे लौट रहे थे। इसी दौरान मिट्टी लात कर जा रही ट्रैक्टर ट्राली ने जोरदार टक्कर मार दी। इस टक्कर में श्री राम गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों की मदद से इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया जहां श्री राम की मौत हो गई। वहीं घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में एक कोहराम मच गया। मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने डेड बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सर में लगी गंभीर चोट
आसपास के लोगों ने बताया कि हेलमेट पहनने के बाद भी ट्रैक्टर ट्राली से टक्कर के बाद श्रीराम यादव के सर में गंभीर चोट लगी। मृतक के तीन बच्चे हैं। फूलपुर थाने की पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है हालांकि अभी इस बारे में परिजनों की तरफ से कोई शिकायत नहीं दर्ज कराई गई है।
Source link
आजमगढ़ में सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत:देर रात ट्रैक्टर ट्राली से टकराई थी बाइक, इलाज के दौरान तोड़ा दम