आजमगढ़ में लेखपाल को 10 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा:ACB ने शिकायत के बाद बिछाया जाल, मिठाई की दुकान के पास हुई गिरफ्तारी


आजमगढ़ में जमीन की पैमाइश के नाम पर 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए एंटी करप्शन टीम ने शुक्रवार रात एक लेखपाल को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान संत लाल गौतम के रूप में हुई है। शिकायत मिलने के बाद टीम ने जाल बिछाकर कार्रवाई की। पीड़ित धर्मेंद्र शर्मा और बबलू शर्मा ने आरोप लगाया था कि जमीन की पैमाइश कराने के लिए उन्होंने कई बार लेखपाल से संपर्क किया, लेकिन वह लगातार रिश्वत की मांग कर रहा था। इसके बाद दोनों ने मामले की शिकायत एंटी करप्शन यूनिट से की। मिठाई की दुकान के पास बिछाया था जाल शिकायत की जांच के बाद एंटी करप्शन टीम ने कार्रवाई की योजना बनाई। प्रभारी आनंद कुमार वर्मा और इंस्पेक्टर कमलेश कुमार पासवान अपनी टीम के साथ लालगंज स्थित जय मां वैष्णो स्वीट हाउस के पास पहले से मौजूद थे। जैसे ही पीड़ित ने केमिकल लगे नोट लेखपाल को दिए, टीम ने उसे सड़क किनारे रिश्वत की रकम के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया। आरोपी पर मुकदमा दर्ज एंटी करप्शन टीम ने आरोपी लेखपाल संत लाल गौतम के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। जिले में रिश्वतखोरी के खिलाफ एंटी करप्शन की यह पहली कार्रवाई नहीं है। इससे पहले भी राजस्व और शिक्षा विभाग के कई कर्मचारियों एवं अधिकारियों को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया जा चुका है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *