![]()
आजमगढ़ जिले के गंभीरपुर थाना क्षेत्र में एक दिन पूर्ण प्रतिबंध पशुओं के मांस मिलने के मामले में मुठभेड़ में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान शादाब अहमद के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में यह बात सामने आएगी शादाब अहमद अपने भाई सरफराज और रईस अहमद के साथ मिलकर संगठित रूप से गोवंश का वध करके मांस की बिक्री किया करता था। आरोपी के कब्जे से 65 किलोग्राम को मांस, तमंचा कारतूस और एक बुलेट मोटरसाइकिल भी पुलिस ने बरामद किया है। स्कॉर्पियो और बुलेट से करता था मांस की सप्लाई
जिले के एसपी सिटी मधुबन कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी अपने भाइयों के साथ मिलकर प्रतिबंधित पशुओं के मांस की बिक्री स्कॉर्पियो और बुलेट बाइक से करता था। एक दिन पूर्व भी गंभीरपुर थाना क्षेत्र में प्रतिबंधित मांस बरामद हुआ था। जिसके आधार पर पुलिस ने कार्यवाही शुरू की थी। इसी क्रम में पुलिस मिली सूचना के आधार पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान शादाब अहमद बुलेट बाइक से कमरावा से मोहम्मदपुर होते हुए आजमगढ़ जाने वाला था। इस सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जब घेराबंदी करनी शुरू की तो आरोपी भागने लगा और पुलिस पर फायर कर दिया। पुलिस द्वारा की गई कंट्रोल फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी है जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। इस घटना में पुलिस में सरफराज अहमद और शादाब अहमद को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि एक आरोपी फरार है। जिसकी तलाश में छापेमारी की जा रही है एसपी सिटी का कहना है कि जल्दी फरार आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Source link
आजमगढ़ में पुलिस मुठभेड़ में पशु तस्कर गिरफ्तार:एक दिन पूर्व बरामद हुआ था प्रतिबंधित मांस, स्कॉर्पियो और बुलेट से करता था मांस की सप्लाई