आगरा में 8 साल की बच्ची की हत्या:24 घंटे पहले हुई थी लापता, शव किराएदार के कमरे से मिला, परिजनों का हंगामा


आगरा के ताजगंज स्थित सिद्धार्थ नगर से लापता हुई 8 साल की बच्ची की हत्या कर दी गई है। शव किराएदार के कमरे से बरामद हुआ है। शव मिलने के बाद परिजनों ने हंगामा किया है। मौके पर पुलिस फोर्स पहुंच गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
परिजनों ने पुलिस को बताया-बच्ची मंगलवार दोपहर को घर से बाहर खेलने निकली थी। काफी देर तक वह नहीं लौटी तो उसकी तलाश की गई। काफी ढूंढने के बाद भी वह नहीं मिली। रात तक उसका सुराग नहीं मिला। आसपास क्षेत्र में तलाशने के साथ ही रिश्तेदारों और परिचितों के यहां भी पूछताछ की गई।
बच्ची के गायब होने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जब उसका पता नहीं चला तो परिजनों ने बुधवार को पुलिस को इसकी जानकारी दी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि बच्ची के घर से लगभग 500 मीटर दूर एक जगह लगे सीसीटीवी में बच्ची अकेली जाती नजर आ रही है, इसके बाद वह कहां गई, यह पता नहीं चल सका है।
बच्ची की तलाश में 4 टीमें लगाई गई हैं थाना ताजगंज इंस्पेक्टर जसवीर सिरोही के अनुसार, बच्ची के परिजनों ने उसके लापता होने की जानकारी दी है। पुलिस बच्ची की तलाश में जुटी है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *