![]()
आगरा में गुरुवार सुबह से धूप निकली है। हालांकि हल्की हवा चल रही है, जिसकी वजह से उमसभरी गर्मी से थोड़ी राहत है। दोपहर बाद मौसम बदलने के आसार हैं। तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी या बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने 7 जुलाई तक बारिश की संभावना जताई है। मंगलवार की अपेक्षा बुधवार को दिन के तापमान में 4.8°C की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, सोमवार की अपेक्षा बुधवार तक यानि 48 घंटे में 9.6°C की कमी आई है। बुधवार को अधिकतम तापमान 33.3°C और न्यूनतम तापमान 28.4°C रहा। जानिए पिछले दिनों के तापमान की स्थिति मंगलवार से मौसम में बदलाव आया है। इससे पहले आगरा में लोग भीषण गर्मी से परेशान थे। अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि सोमवार को आगरा देश का 6वां और प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा। मंगलवार दोपहर बाद से मौसम ने करवट ली। तेज हवा के साथ हल्की बूंदाबांदी हुई। बुधवार सुबह से दोपहर बाद तक घने बादल छाये रहे। तेज हवाओं की वजह से मौसम सुहावना हो गया। दोपहर बाद जरूर थोड़ी देर के लिए हल्की धूप निकली लेकिन इससे पहले सुबह लगभग 10 बजे बारिश की फुहार ने सड़कों को गीला कर दिया। हालांकि मौसम विभाग ने बारिश की संभावना जताई थी। आज से आंधी-बारिश का अलर्ट गुरुवार सुबह से धूप निकली लेकिन दोपहर बाद मौसम बदलने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार, आज तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी या बारिश हो सकती है। 7 जुलाई तक आंधी और बारिश की संभावना जताई है। इस बीच तापमान में गिरावट हो सकती है। ऐसे में लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। आने वाले दिनों के तापमान का अनुमान जानिए
Source link
आगरा में सुबह से निकली धूप-तापमान में 4.8°C की गिरावट:दोपहर बाद बदल सकता है मौसम, 7 जुलाई तक बारिश के आसार