![]()
आगरा में अवैध शराब की बिक्री और लाइसेंसी ठेकों से नियम विरुद्ध सप्लाई रोकने के लिए अभियान चलाया गया। शनिवार को रामबाग चौकी पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने यमुना पार क्षेत्र में सघन चेकिंग की। टीम ने देशी और अंग्रेजी शराब के ठेकों को अचानक जांचा। स्टॉक, बिक्री रिकॉर्ड और दुकानों की अन्य व्यवस्थाओं की बारीकी से पड़ताल की गई। कार्रवाई के दौरान टीमों ने यह भी जांचा कि कहीं लाइसेंसी दुकानों की आड़ में अवैध शराब तो नहीं बेची जा रही है या निर्धारित नियमों के खिलाफ शराब की सप्लाई तो नहीं हो रही। अचानक हुई चेकिंग से शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया। स्टॉक और बिक्री रिकॉर्ड की जांच पुलिस और आबकारी अधिकारियों ने दुकानों में उपलब्ध शराब के स्टॉक का रिकॉर्ड से मिलान किया। बिक्री से जुड़े दस्तावेज भी देखे गए। अधिकारियों ने दुकानदारों को नियमों के तहत ही शराब की बिक्री करने के निर्देश दिए। रामबाग में पहले भी सामने आए अवैध शराब के मामले रामबाग क्षेत्र में पहले भी अवैध शराब को लेकर पुलिस और आबकारी विभाग कार्रवाई कर चुका है। एत्माद्दौला पुलिस ने पूर्व में रामबाग फ्लाईओवर के नीचे से अवैध देशी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया था। वहीं, ट्रांस यमुना क्षेत्र के रामबाग चंदन नगर में महिलाओं ने देशी शराब के ठेके पर तोड़फोड़ कर विरोध किया था। महिलाओं का आरोप था कि ठेके पर सुबह तड़के से शराब की बिक्री शुरू हो जाती है, जिससे इलाके का माहौल खराब हो रहा है। आबकारी टीम पर भी हो चुका है हमला अवैध और नियम विरुद्ध शराब बिक्री के खिलाफ कार्रवाई के दौरान आबकारी टीम को विरोध का सामना भी करना पड़ा है। एत्मादपुर में ठेले पर शराब पिलाने के मामले में कार्रवाई के दौरान आबकारी टीम पर हमला किया गया था। वहीं, बरौली अहीर क्षेत्र में एक कंपोजिट शॉप से मिलावटी शराब पकड़े जाने का मामला भी सामने आ चुका है। शनिवार को हुई कार्रवाई के दौरान टीम ने शराब दुकानों की व्यवस्थाओं की जांच की। अधिकारियों के मुताबिक, नियमों का उल्लंघन मिलने पर संबंधित दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
Source link
आगरा में शराब ठेकों पर छापा:लाइसेंसी दुकानों का स्टॉक और बिक्री रिकॉर्ड खंगाला, अवैध सप्लाई की तलाश में चेकिंग