आगरा में पति की हत्याकर बाथरूम में दफनाया शव:पत्नी हिरासत में, 45वें दिन लगा सुराग; बाथरूम का फर्श तोड़कर निकाला शव


आगरा में पत्नी ने पति की हत्या कर शव को घर में ही दफना दिया। शव को छिपाने के लिए बाथरूम में प्लास्टर और टाइल्स लगवा दी। 45 तक पति के गायब होने का नाटक करती रही। शुक्रवार को पुलिस वेरिफिकेशन करने पहुंची, तो पत्नी घबरा गई। पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। उसने अपना जुर्म कबुल लिया है। घटना का खुलासा होने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मामला थाना सिकंदरा के प्राक्षी टावर चौकी क्षेत्र का है। अब पढ़िए पूरा मामला
प्राक्षी टावर चौकी के रहने वाले सुरेंद्र शर्मा 18 मई से लापता था। इस संबंध में 26 मई को पत्नी ने ही गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। परिजनों और आसपास के लोगों के बीच महिला लगातार पति के लापता होने की बात कहती रही। आज शुक्रवार को पुलिस एक पुराने मामले में सत्यापन और पूछताछ के लिए जब घर पहुंची तो महिला का व्यवहार संदिग्ध लगा। वहीं मृतक के भाई ने भी पुलिस को महत्वपूर्ण सूचना दी थी। इसके बाद पुलिस ने घर की गहन जांच कराई। जांच के दौरान पुलिस को बाथरूम की फर्श पर संदेह हुआ। इसके बाद बाथरूम की खुदाई कराई गई, जहां से सुरेंद्र शर्मा का शव बरामद हुआ। शव मिलने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। शव को दफना कर प्लास्टर और टाइल्स लगवाए
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हत्या के बाद शव को बाथरूम में दफनाकर ऊपर से प्लास्टर और टाइल्स लगवा दी गई थीं, ताकि किसी को शक न हो। पुलिस का मानना है कि इस वारदात में किसी अन्य व्यक्ति की भी भूमिका हो सकती है। इस पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ाई जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं रूबी शर्मा से पूछताछ कर हत्या के कारणों और घटनाक्रम की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पत्नी रूबी शर्मा को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। खबर अपडेट की जा रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *