आगरा में छाये बादल, बारिश के आसार नहीं:उमसभरी गर्मी से राहत, कल से 12 अगस्त तक बारिश की संभावना


आगरा में रविवार सुबह से बादल छाये हुए हैं। मगर, बारिश की संभावना नहीं है। सामान्य से ज्यादा हवा चल रही है। मौसम सुहावना हो गया है। उमसभरी गर्मी से राहत मिली है। मगर, दिन में बारिश की संभावना नहीं है। कल से मौसम में अगले 48 घंटों के लिए फिर से बदलाव होगा। 10 से 12 अगस्त तक बारिश की संभावना है।
पिछले 5 दिनों से आगरा का मौसम बदला हुआ है। रुक-रुक कर बारिश हो रही है। इसकी वजह से तापमान में भी उतार-चढ़ाव जारी है। शनिवार को अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस रहा। जोकि सामान्य से 1.1 डिग्री सेल्सियस कम है।
जबकि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 30.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। अगले 5 दिन मौसम का हाल जानिए
मौसम विभाग के अनुसार, आज दिनभर बादल छाए रहेंगे। मगर, बारिश की संभावना नहीं है। मौसम विभाग ने 10 से 12 अगस्त तक तेज हवाओं के साथ ही बारिश क संभावना जताई है। इसके बाद अगले कुछ दिनों तक मौसम साफ रहेगा। इस बीच अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। सामान्य से 9 फीसद अधिक बारिश
आगरा में इस मानसून में ज्यादा बारिश नहीं हुई है। अब तक सामान्य से सिर्फ 9 फीसद अधिक बारिश हुई है। ये ग्राफ भी शुक्रवार को हुई बारिश के बाद ही बढ़ा है। इससे पहले आगरा में सामान्य से भी कम बारिश रिकॉर्ड की गई थी।
मौसम विभाग के अनुसार, मानसून में आगरा में 295.8 मिमी बारिश होनी चाहिए थी, जबकि 321.2 मिमी ही बारिश हुई। इस तरह आगरा में सामान्य से 9 फीसद अधिक बारिश दर्ज की गई है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *