![]()
आगरा के प्राचीन राजेश्वर महादेव मंदिर में लगने वाले राजेश्वर मेला-2026 के उद्घाटन समारोह में पहुंचीं साध्वी प्राची ने अपने संबोधन के दौरान विवादित बयान दिया। उन्होंने कहा कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने वाली युवतियों के फोटो अपने फोन में सेव कर लें, कहीं वे आपके घर की बहू न बन जाएं। रविवार शाम प्राचीन राजेश्वर महादेव मंदिर ट्रस्ट की ओर से आयोजित राजेश्वर मेला-2026 का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि साध्वी प्राची ने हरी झंडी दिखाकर भगवान राजेश्वर महादेव के डोले को रवाना किया। बैंड-बाजों, हर-हर महादेव के जयघोष और श्रद्धालुओं की मौजूदगी के बीच डोला यात्रा निकाली गई। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए साध्वी प्राची ने कहा कि बेटियों को संस्कारवान बनाइए और उन्हें रानी लक्ष्मीबाई जैसा बनने की प्रेरणा दीजिए। उन्होंने कहा कि संस्कारों की कमी होने पर अभद्र भाषा का प्रयोग होता है। इसी दौरान उन्होंने दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने वाली युवतियों को लेकर विवादित टिप्पणी की।
Source link
आगरा आईं साध्वी प्राची ने दिया विवादित बयान:पीएम के खिलाफ अभद्र बोलने वाली युवतियों के फोटो सेव करें, कहीं आपकी घर की बहु न बन जाएं