![]()
आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) ने अवैध रूप से विकसित हो रही कॉलोनी पर बुलडोजर चला दिया। प्लॉटों की बाउंड्री को उखाड़ दिया। अवैध रूप से बनी सड़क भी उखाड़ दी। लगभग दो घंटे तक अवैध कॉलोनी पर बुलडोजर चला। एडीए की इस कार्रवाई से अवैध निर्माणकर्ताओं में हड़कंप मच गया।
ताजगंज वार्ड-2 के अंतर्गत 125 फीट रोड, मौजा लकावली में रमेश और अजय द्वारा अवैध कॉलोनी विकसित की जा रही थी। खसरा संख्या-15 और 16 पर अवैध रूप से प्लॉटों की बाउंड्री कर दी गई थी। इसके साथ ही अवैध रूप से सड़क भी बना दी गई थी। अवैध कॉलोनी ध्वस्त करने की 3 तस्वीरें… नहीं दिखा सके कोई दस्तावेज
एडीए की टीम को जब इस अवैध कॉलोनी के बारे में जानकारी हुई तो उन्होंने मौके पर पहुंचकर निर्माणकर्ताओं से निर्माण के संबंध में स्वीकृत मानचित्र दिखाने को कहा। मगर, मौके पर मौजूद लोगों में से कोई भी व्यक्ति स्वीकृत मानचित्र नहीं दिखा सका। इस पर उन्होंने नोटिस दे दिया। इसके बाद भी निर्माणकर्ता एक भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके।
इस पर सोमवार को एडीए की टीम बुलडोजर लेकर पहुंची। उन्होंने अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। कुछ लोगों ने विरोध की कोशिश की लेकिन एडीए की टास्क फोर्स के सामने वे टिक नहीं सके। उत्तर प्रदेश नगर योजना एवं विकास अधिनियम-1973 की धारा-27 के अंतर्गत ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई।
Source link
अवैध कॉलोनी पर चला एडीए का बुलडोजर:आगरा के मौजा लकावली में अवैध रूप से विकसित की जा रही थी अवैध कॉलोनी