![]()
अलीगढ़। चचेरे भाई की हत्या कर शव का सिर काटकर खेत में छिपाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पूछताछ में कबूल किया कि आपसी विवाद और गाली-गलौज से नाराज होकर उसने चचेरे भाई की चाकू से हत्या की थी। इसके बाद पहचान छिपाने और पुलिस को गुमराह करने के लिए शव का सिर काटकर अलग जगह छिपा दिया था। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया है। शनिवार सुबह खेत में मिला था सिर कटा शव शनिवार सुबह सिकंदरपुर गांव के पास खेत में एक व्यक्ति का सिर कटा शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई थी। सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। तलाशी के दौरान शव का कटा हुआ सिर भी पास के चारे के खेत से बरामद कर लिया गया। जांच में सामने आया चचेरे भाई का नाम पुलिस ने शव की पहचान चंडौस थाना क्षेत्र के सिकरना कलां निवासी असलम के रूप में की। इसके बाद परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ की गई। जांच के दौरान शक मृतक के चचेरे भाई फैजान पर गया। हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उसने हत्या की बात स्वीकार कर ली। गाली-गलौज से नाराज होकर की हत्या आरोपी फैजान ने पुलिस को बताया कि असलम से उसका विवाद हुआ था। इस दौरान असलम ने उसके और उसके परिवार के बारे में अपशब्द कहे थे। इसी बात से नाराज होकर उसने शुक्रवार रात चाकू से असलम की हत्या कर दी। पहचान छिपाने के लिए सिर काटकर खेत में फेंका हत्या के बाद आरोपी ने पहचान छिपाने के मकसद से शव का सिर काट दिया और उसे पास के खेत में छिपा दिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया है। शनिवार सुबह खेत में मिला था सिर कटा शव शनिवार सुबह सिकंदरपुर गांव के पास खेत में एक व्यक्ति का सिर कटा शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई थी। सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। तलाशी के दौरान शव का कटा हुआ सिर भी पास के चारे के खेत से बरामद कर लिया गया। जांच में सामने आया चचेरे भाई का नाम पुलिस ने शव की पहचान चंडौस थाना क्षेत्र के सिकरना कलां निवासी असलम के रूप में की। इसके बाद परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ की गई। जांच के दौरान शक मृतक के चचेरे भाई फैजान पर गया। हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उसने हत्या की बात स्वीकार कर ली। गाली-गलौज से नाराज होकर की हत्या आरोपी फैजान ने पुलिस को बताया कि असलम से उसका विवाद हुआ था। इस दौरान असलम ने उसके और उसके परिवार के बारे में अपशब्द कहे थे। इसी बात से नाराज होकर उसने शुक्रवार रात चाकू से असलम की हत्या कर दी। पहचान छिपाने के लिए सिर काटकर खेत में फेंका हत्या के बाद आरोपी ने पहचान छिपाने के मकसद से शव का सिर काट दिया और उसे पास के खेत में छिपा दिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया है। आपसी विवाद और गुस्से में वारदात एसएसपी नीरज कुमार जादौन ने बताया कि आरोपी फैजान को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार, यह वारदात आपसी विवाद और गुस्से में की गई हत्या का मामला है। एसएसपी नीरज कुमार जादौन ने बताया कि आरोपी फैजान को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार, यह वारदात आपसी विवाद और गुस्से में की गई हत्या का मामला है।
Source link
अलीगढ़ में भाई की हत्या करने वाला गिरफ्तार:झगड़ा होने पर गाली दी थी, बदला लेने के लिए किया मर्डर