![]()
अयोध्या में नंद गोपाल नंदी और सूर्य प्रताप शाही रविवार को अयोध्या पहुंचे। सर्किट हाउस सभागार में आयोजित कार्यक्रम में अंशकालिक अनुदेशकों को सम्मानित किया गया। प्रदेश सरकार की ओर से मानदेय में 8 हजार रुपए की बढ़ोतरी किए जाने पर यह सम्मान समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नंद गोपाल नंदी ने विपक्ष पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पूरे देश ने विपक्ष को नकार दिया है और आज डबल इंजन की सरकार विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व को जनता ने स्वीकार किया है। ‘सनातन का अपमान करने वालों को जनता ने जवाब दिया’ नंदी ने कहा कि विपक्ष तुष्टिकरण की राजनीति करता रहा है, लेकिन जनता अब विकास और राष्ट्रवाद की राजनीति को समर्थन दे रही है। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म का अपमान करने वालों को जनता जवाब दे चुकी है। वहीं सपा सांसद राजकुमार भाटी की कथित टिप्पणी पर कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा जातियों को बांटने की राजनीति करती रही है। उन्होंने कहा कि 2017 में जनता ने इस राजनीति को समझ लिया और सपा को सत्ता से बाहर कर दिया। सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि उत्तर प्रदेश अब तेजी से विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है और भारत दुनिया में मजबूत पहचान बना चुका है।
Source link
अयोध्या में अनुदेशकों का सम्मान:नंदी बोले- देश ने विपक्ष को नकारा, सपा पर साधा निशाना