अमेठी सीडीओ सचिन कुमार सिंह का तबादला:पूजा साहू नई सीडीओ बनीं, सचिन लखनऊ स्थानांतरित


अमेठी के मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) सचिन कुमार सिंह का तबादला कर दिया गया है। उनकी जगह चित्रकूट में तैनात संयुक्त मजिस्ट्रेट पूजा साहू को अमेठी का नया सीडीओ नियुक्त किया गया है। यह तबादला देर रात शासन द्वारा बड़े पैमाने पर किए गए आईएएस अधिकारियों के फेरबदल का हिस्सा है। सचिन कुमार सिंह को उत्तर प्रदेश राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद में अपर निदेशक के पद पर भेजा गया है। उन्होंने अमेठी में लगभग छह महीने का कार्यकाल पूरा किया था। चित्रकूट में संयुक्त मजिस्ट्रेट के पद पर कार्यरत रहीं पूजा साहू अब अमेठी के विकास कार्यों की जिम्मेदारी संभालेंगी। अपने कार्यकाल के शुरुआती दौर में सीडीओ सचिन कुमार सिंह कुछ विवादों में रहे थे। मीडियाकर्मियों को कार्यालय में मोबाइल फोन ले जाने से रोकने के उनके फैसले पर विवाद उत्पन्न हुआ था, जिसके बाद पत्रकारों को मोबाइल ले जाने की अनुमति दी गई थी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *