अमेठी में थाना प्रभारियों का ट्रांसफर:नए एसपी ने किए बदलाव, राम पांडेय को अमेठी कोतवाली प्रभारी बनाया गया


अमेठी में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक (एसपी) सरवणन टी ने कई थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। एसपी का पदभार संभालने के बाद यह उनका पहला बड़ा फेरबदल है। इस फेरबदल के तहत पीपारपुर के थाना प्रभारी श्री राम पांडेय को अमेठी कोतवाली का नया प्रभारी बनाया गया है। वहीं, अमेठी कोतवाली प्रभारी रवि सिंह को जिला मुख्यालय गौरीगंज की जिम्मेदारी सौंपी गई है। गौरीगंज कोतवाली प्रभारी अरुण कुमार मिश्रा को पीपारपुर थाने का प्रभार दिया गया है। एएचटीयू प्रभारी रामराज कुशवाहा को रामगंज थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। महिला थाना प्रभारी कंचन सिंह और भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाना प्रभारी तनुज कुमार पाल, जिनका गैर जनपद तबादला हो चुका था, उन्हें रिलीव कर दिया गया है। रामगंज थाना प्रभारी कृष्ण मोहन सिंह को साइडलाइन किया गया है। नई नियुक्तियों में दीप शिखा सिंह को महिला थाना प्रभारी बनाया गया है, जबकि भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाने की जिम्मेदारी अजयेंद्र पटेल को सौंपी गई है। एसपी सरवणन टी ने अपने लगभग पांच महीने के कार्यकाल में पहली बार थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में यह बदलाव किया है। फिलहाल पिछले कई सालों से मलाईदार थानो की कमान संभालने वाले थानेदारों पर कप्तान की कृपा बरकरार है।क्षेत्र में चर्चा है कि इन सभी थाना प्रभारियों को अपने क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों का राजनैतिक संरक्षण प्राप्त है जिसके चलते ये पिछले लंबे समय से थानों की कमान संभाल रहे है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *