अमेठी में ईरान के लिए अनोखा डोनेशन अभियान:ग्रामीणों ने पैसे, जेवर, बर्तन दान किए; दिल्ली दूतावास भेजे जाएंगे


अमेठी के शिया बाहुल्य भनौली गांव में ईरान की मदद के लिए एक अनोखा डोनेशन अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जिसमें नकद धनराशि के साथ-साथ जेवरात और घरेलू बर्तन भी दान किए गए। बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों सभी ने इस मुहिम में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। छोटे बच्चों ने अपनी गुल्लक तोड़कर पैसे दिए, जबकि महिलाओं ने नकद राशि के अलावा अपने जेवर और घर के बर्तन तक दान कर दिए। ग्रामीणों द्वारा जुटाई गई यह सहायता भारत स्थित ईरान के दूतावास तक पहुंचाई जाएगी। इसका उद्देश्य जरूरतमंदों तक राहत पहुंचाना है। यह अभियान गांव के लोगों की संवेदनशीलता और वैश्विक मानवीय सरोकारों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। यह अभियान गुरुवार को भी जारी रहेगा। अभियान पूरा होने के बाद ही कुल एकत्रित राशि का पता चल सकेगा। इसके बाद यह रकम नई दिल्ली में मौजूद ईरान के दूतावास को भेजी जाएगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *