![]()
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) से पूर्व बावन ब्लॉक के ग्राम बेहटा सधई स्थित अमृत सरोवर पर एक योगाभ्यास शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिविर में खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) बावन, डॉ. राम प्रकाश मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ आयुष मंत्रालय की योग शिक्षक टीम और हरदोई के वरिष्ठ योग शिक्षक व एडवोकेट हरिवंश सिंह ने भी शिरकत की। इन विशेषज्ञों ने उपस्थित जनसमुदाय को प्राणायाम और विभिन्न आसनों का अभ्यास कराया। वरिष्ठ योग शिक्षक हरिवंश सिंह ने ग्रामीणों को योग के विभिन्न लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बीडीओ डॉ. राम प्रकाश ने सैकड़ों ग्रामीणों को संबोधित करते हुए 21 जून को होने वाले मुख्य ‘भारत कार्यक्रम’ में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम के समापन पर आशीष सोलंकी ने मुख्य अतिथि डॉ. राम प्रकाश, योग शिक्षक टीम और उपस्थित सभी वरिष्ठजनों एवं ग्रामीणों का सफल आयोजन के लिए आभार व्यक्त किया।
Source link
अमृत सरोवर पर योग दिवस से पहले योगाभ्यास:बीडीओ डॉ. राम प्रकाश ने ग्रामीणों को योग के प्रति किया जागरुक