अमवा में नहर में गिरी कार:महराजगंज से दवा लेकर लौट रहे भाई-बहन बाल-बाल बचे


महराजगंज जिले के अमवा के पास सोमवार को एक कार अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। इस हादसे में कार सवार भाई-बहन बाल-बाल बच गए। जानकारी के अनुसार, सोनू अपनी बहन नेहा के साथ महराजगंज से दवा लेकर लखराव की ओर जा रहा था। अमवा के पास नहर के समीप पहुंचते ही उनकी कार अचानक अनियंत्रित हो गई। कार डिवाइडर से टकराकर नहर में जा गिरी। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही कलेक्ट्रेट चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने कार में सवार सोनू और नेहा को सुरक्षित बाहर निकाला। गनीमत रही कि हादसे में दोनों को कोई गंभीर चोट नहीं आई। पुलिस ने घटना की जानकारी ली और कार को नहर से बाहर निकलवाने की कार्रवाई शुरू की। घटना के बाद कुछ देर तक मौके पर लोगों की भीड़ जमा रही। पुलिस ने वाहन चालकों से नहर के आसपास सावधानीपूर्वक वाहन चलाने की अपील की है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *