अखिलेश यादव की बेटी पर अभद्र टिप्पणी पर FIR:कानपुर साइबर सेल ने 3 आरोपियों के खिलाफ नामजद दर्ज की रिपोर्ट, आरोपियों की तलाश शुरू


समाजवादी पार्टी प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की बेटी अदिति यादव के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक और भ्रामक पोस्ट करने के मामले में कानपुर के साइबर क्राइम थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को नामजद करते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस की टीमें अब भ्रामक पोस्ट करने वालों की तलाश में जुटी है। अभद्र टिप्पणी को लेकर सपा नेताओं और महिलाओं में आक्रोश अधिवक्ता सभा के राष्ट्रीय सचिव प्रवीण यादव ने तहरीर कानपुर के साइबर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि 9 जून को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भारत कुमार पटेल नामक व्यक्ति की आईडी से एक भ्रामक व पूरी तरह से झूठी पोस्ट की गई। इस पोस्ट में सपा प्रमुख अखिलेश यादव की बेटी अदिति यादव के संबंध में कथित रूप से भ्रामक और अपमानजनक बातें लिखी गईं। शिकायत में कहा गया है कि पोस्ट में चोरी और आपराधिक गतिविधियों से जुड़े आरोप लगाए गए तथा एक फोटो एडिट कर सोशल मीडिया पर प्रसारित की गई, जिससे उनकी छवि को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया गया। शिकायतकर्ता का आरोप है कि उक्त पोस्ट पूरी तरह फर्जी तथ्यों पर आधारित थी और इसका उद्देश्य अदिति यादव तथा उनके परिवार की सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाना था। एफआईआर में यह भी कहा गया है कि पोस्ट वायरल होने के बाद समाज में नाराजगी और रोष का माहौल पैदा हुआ। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पोस्ट शेयर करने वाले भारत कुमार पटेल, नागेश्वर सिंह बाघेल और विनोद कुमार यादव के खिलाफ महिला की छवि को धूमिल करने, किसी की छवि धूमिल करने के इरादे से धोखाधड़ी व जालसाजी करने और आईटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है। डीसीपी क्राइम श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *