बैठक से अनुपस्थित एक्सईएन पर समिति नाराज:विधानमंडल समिति ने स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दिए
जौनपुर में उत्तर प्रदेश विधानमंडल की संयुक्त समिति सार्वजनिक उपक्रम एवं निगम द्वारा विभिन्न विभागों और जनपद की निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। बैठक में पर्यटन विकास निगम के अधिशासी अभियंता (एक्सईएन) की अनुपस्थिति पर समिति ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए स्पष्टीकरण मांगा। बैठक में समिति की सभापति मनीषा…