प्रतीक भूषण बोले- श्रावस्ती एयरपोर्ट निर्माण में धांधली हुई:कहा- रनवे तक पहुंच रहे जानवर; सीलन-दरारें और उखड़ता प्लास्टर दिख रहा
गोंडा में सदर से भाजपा विधायक और बृजभूषण शरण सिहं के बेटे प्रतीक भूषण सिंह ने श्रावस्ती हवाई अड्डे के निर्माण में धांधली का आरोप लगाया है। उन्होंने 7 अक्टूबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेटर लिखा है। शनिवार शाम करीब 6 बजे सामने आए दो पेज के लेटर में विधायक ने IIT रुड़की की…