जमीन विवाद में पथराव, सब्जी विक्रेता और दो बच्चे घायल:कानपुर में पांच नामजद आरोपियों पर मुकदमा, पुलिस ने जांच शुरू की
कानपुर के रावतपुर थाना क्षेत्र के मसवानपुर में जमीन के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। अपनी जमीन पर पिलर लगाने का विरोध करने पर पड़ोसियों ने सब्जी विक्रेता और उसके परिवार पर पथराव कर दिया। इस दौरान सब्जी विक्रेता समेत उसके बेटे और बेटी के साथ मारपीट की गई, जिससे तीनों घायल हो गए।…