15 हजार के इनामी समेत दो हिस्ट्रीशीटर मुठभेड़ में घायल:आरोपियों ने टीम पर की फायरिंग, बाइक, तमंचे और जिंदा गौवंश बरामद
मुजफ्फरनगर के रतनपुरी थाना क्षेत्र में शनिवार रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने 15 हजार रुपए के इनामी आरोपी समेत दो हिस्ट्रीशीटरों को घायल हालत में गिरफ्तार करने का दावा किया है। दोनों की पहचान रियावली नंगला गांव निवासी रिजवान पुत्र बाबू और रिहान पुत्र बाबू के रूप में हुई…