फिरोजाबाद में धूमधाम से निकली भगवान श्रीराम की रामबारात:जनकपुरी तक निकली शोभायात्रा, पंचमुखी हनुमान की झांकियां रहीं आकर्षण

फिरोजाबाद की लेबर कॉलोनी में सनातन धर्म रामलीला महोत्सव समिति के तत्वावधान में गुरुवार रात भगवान श्रीराम की भव्य रामबारात निकाली गई। रात करीब 8:30 बजे शुरू हुई शोभायात्रा में आकर्षक झांकियां और बैंड शामिल रहे। पूरे मार्ग को रंग-बिरंगी विद्युत झालरों से सजाया गया था। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर रामबारात का स्वागत किया।…

Read More